बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aashiqui 3 Movie Teaser kartik aaryan to romance with sreeleela
Last Updated : रविवार, 16 फ़रवरी 2025 (11:43 IST)

आशिकी 3 का टीजर हुआ रिलीज, साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला संग रोमांस करते दिखेंगे कार्तिक आर्यन

Aashiqui 3 Movie Teaser
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी नजर आने वाली थीं। लेकिन बाद में वह इस फिल्म से आउट हो गई और 'आशिकी 3' भी ठंडे बस्ते में चली गई। 
 
वहीं अब 'आशिकी 3' का पहला टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम का भी ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला रोमांस करती नजर आने वाली हैं। 
 
टीजर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के लंब बालों और दाढ़ी वाले इंटेंस लुक के साथ होती हैं। उनके हाथ में गिटार हैं और वो आशिकी मूवी का हिट गाना 'तू मेरी जिंदगी है' गाते नजर आ रहे हैं। टीजर में श्रीलीला की झलक दिखाई गई है। टीजर में कार्तिक और श्रीलीला का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है। 
 
टीजर के आखिरी में बताया गया है कि 'आशिकी 3' दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं।