मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bollywood actress sonakshi sinha 32 birthday special
Written By

32 साल की हुईं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के कहने पर किया था यह काम

32 साल की हुईं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान के कहने पर किया था यह काम - bollywood actress sonakshi sinha 32 birthday special
Photo : Instagram
बिहार के पटना में 02 जून 1987 को जन्मी सोनाक्षी सिन्हा को अभिनय की कला विरासत में मिली है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा जाने माने अभिनेता है। सोनाक्षी ने साल 2005 में फिल्म 'मेरा दिल लेकर देखो' में कॉस्ट्यूम डिजाइन करके कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
Photo : Instagram
फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी मॉडल थीं। साल 2008 और 2009 में सोनाक्षी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था। उनका कहना है कि उनके फिल्मी करियर में सलमान खान का हाथ है। सलमान की सलाह से ही सोनाक्षी ने स्विमिंग, योगा करके अपना 30 किलो वजन कम किया था।
Photo : Instagram
सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का भी बहुत शौक है। फिल्म 'लुटेरा' में भी वह पेंटिंग करती नजर आईं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है।
Photo : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरूआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' से की। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट सलमान खान थे। सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
Photo : Instagram
इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग-2, सन ऑफ सरदार, राउडी राठौर, आर. राजकुमार और होली डे जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। साल 2013 में प्रदर्शित फिल्म लुटेरा को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय को दर्शकों तथा समीक्षकों ने बेहद पसंद किया है।
Photo : Instagram
इसके बाद सोनाक्षी की तेवर, अकीरा, नूर, इत्तेफाक, वेलकम टू न्यूयार्क, हैप्पी फिर भाग जायेगी और कलंक जैसी फिल्में रिलीज हुई जिसमें उनके अभिनय के विविध रूप देखने को मिले। सोनाक्षी इन दिनों दबंग-3 और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम कर रही है।
ये भी पढ़ें
रितिक रोशन की 'सुपर 30' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर