शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bipasha basu share her hot photo on instagram
Written By

बिपाशा बसु की यह फोटो देखकर बॉलीवुड सितारे भी करने लगे जमकर तारीफ

बिपाशा बसु की यह फोटो देखकर बॉलीवुड सितारे भी करने लगे जमकर तारीफ - bipasha basu share her hot photo on instagram
बिपाशा बसु एक समय बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस में से एक रह चुकी हैं। बिपाशा के हॉटनेस से तो हर कोई वाकिफ है। अपनी हॉटनेस का जलवा दिखाने वाली बिपाशा बसु भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन उनका जादू आज भी बरकरार है।


बिपाशा बसु ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बिपाशा आए दिन फैंस के लिए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बिपासा ने अपनी एक सेक्सी फोटो शेयर की हैं, जिस पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारें भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
Photo : Instagram
बिपाशा की यह तस्वीर काफी पुरानी है, जिसे उन्होंने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस तस्वीर में बिपाशा बेहद फिट दिखाई दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यहां जाने के लिए खुद को तैयार कर रही हूं। खुद से प्यार। हमेशा फिट रहें।

बिपाशा की इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मार डाला बी (बिपाशा)।' वहीं अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करने वाली मलाइका अरोरा ने भी आग का इमोजी शेयर करते हुए लिखा, उफ्फ्फ..
 
टीवी अभिनेता और मॉडल विवान भटेना ने भी बिपाशा की इस तस्वीर पर खास कमेंट करते हुए कहा कि ये उनके पति 'बजाज' (करण सिंह ग्रोवर) को कड़ी टक्कर देगी। 
 
बिपाशा ने अपने फिल्मी करियर शुरुआत फिल्म 'अजनबी' से की थी। बिपाशा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही छवि बनाई थीं। बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थी। इसके बाद बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।
ये भी पढ़ें
पूर्व पीआर मैनेजर पर जमकर बरसीं उर्वशी रौटेला, उठाए थे कैरेक्टर पर सवाल