पूर्व पीआर मैनेजर पर जमकर बरसीं उर्वशी रौटेला, उठाए थे कैरेक्टर पर सवाल
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला ने अपने पूर्व पीआर मैनेजर को चरित्र हनन के लिए लताड़ा है। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पूर्व पीआर मैनेजर को उन्हें चरित्रहीन बताने के लिए दोषी ठहराया है। वह अपने पूर्व मैनेजर को विश्वसनीयता देने और उसकी टिप्पणियों को गंभीरता से लेने के लिए मीडिया से भी नाराज थीं।
उर्वशी रौतेला ने पोस्ट में लिखा कि, यह वास्तव में विनाशकारी है कि मीडिया कोकीन-शराब की लत वाले व्यक्ति के लिए ईमानदारी दी है, जो मुझे ब्लैकमेल करने के कारण जेल में था, रिकॉर्ड की जांच किए बिना कि वह व्यक्ति कौन है।
उर्वशी ने लिखा यह बहुत दुखद है और बहुत घटिया बात है कि लोग कैसे काम छोड़ने के बाद आपका चरित्र हनन करने में लग जाते हैं। मैंने वर्षों की कड़ी मेहनत और प्रयासों के बाद त्रुटिहीन प्रतिष्ठा का आनंद लिया है।
Photo : Instagram
Photo : Instagram

