बिपाशा बसु की यह फोटो देखकर बॉलीवुड सितारे भी करने लगे जमकर तारीफ
बिपाशा बसु एक समय बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस में से एक रह चुकी हैं। बिपाशा के हॉटनेस से तो हर कोई वाकिफ है। अपनी हॉटनेस का जलवा दिखाने वाली बिपाशा बसु भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन उनका जादू आज भी बरकरार है।
बिपाशा बसु ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बिपाशा आए दिन फैंस के लिए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बिपासा ने अपनी एक सेक्सी फोटो शेयर की हैं, जिस पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारें भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Photo : Instagram
बिपाशा की इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मार डाला बी (बिपाशा)।' वहीं अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करने वाली मलाइका अरोरा ने भी आग का इमोजी शेयर करते हुए लिखा, उफ्फ्फ..
टीवी अभिनेता और मॉडल विवान भटेना ने भी बिपाशा की इस तस्वीर पर खास कमेंट करते हुए कहा कि ये उनके पति 'बजाज' (करण सिंह ग्रोवर) को कड़ी टक्कर देगी।
बिपाशा ने अपने फिल्मी करियर शुरुआत फिल्म 'अजनबी' से की थी। बिपाशा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही छवि बनाई थीं। बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थी। इसके बाद बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

