शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss ott akshara singh appealed to the fans for support
Written By
Last Modified: रविवार, 8 अगस्त 2021 (15:12 IST)

बिग बॉस ओटीटी : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मांगा फैंस से सपोर्ट, बोलीं- पूरा सपोर्ट करना होगा

बिग बॉस ओटीटी : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मांगा फैंस से सपोर्ट, बोलीं- पूरा सपोर्ट करना होगा - bigg boss ott akshara singh appealed to the fans for support
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज 8 अगस्त से होने जा रहा है। यह शो इस बार पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा, जिसे 'बिग बॉस ओटीटी' नाम दिया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। 

 
इस बार भोजपुरी इंडस्ट्री से एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में कदम रखने जा रही हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस है और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। बिग बॉस के घर में जाने से पहले अक्षरा ने फैंस के सपोर्ट मांगा है।
 
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं जा रही हूं नए काम की ओर लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आप पर नजर नहीं रखूंगी। पूरा सपोर्ट करना होगा! पटना बिहार का नाम रोशन करें! आओ चलें।
 
एक अन्य पोस्ट में अक्षरा सिंह ने लिखा, दिल खोलके स्वागत करने के लिए रेडी हो नह? मैं आपको गौरवान्वित करने के लिए तैयार हूं। जल्द मुलाकात होगी।
 
शो में अक्षरा के अलावा कई टीवी, फिल्म और म्यूजिक की दुनिया के सितारे नजर आएंगे। अक्षरा से पहले कई भोजपुरी सितारें बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। इनमें मोनालिसा, रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे नाम शामिल है।
 
ये भी पढ़ें
'चेन्नई एक्सप्रेस' को 8 साल पूरे, फिल्म से दीपिका पादुकोण को मिला था नंबर 1 एक्ट्रेस का ताज