सम्बंधित जानकारी
- अपनी बोल्ड अदाओं से 'बिग बॉस ओटीटी' के घर का तापमान बढ़ाएंगी यह टीवी एक्ट्रेस
- ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे करण जौहर, शुरू होने जा रहा 'बिग बॉस ओटीटी'
- 'बेल बॉटम' की सफलता के लिए अक्षय कुमार ने लिया कपिल शर्मा से आशीर्वाद, तस्वीर वायरल
- कुणाल कपूर की 'द एम्पायर' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
- हिना खान संग शादी के सवाल पर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने कही यह बात
मलाइका अरोरा संग अपनी संपत्ति की तुलना करने पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- दुखद और शर्मनाक
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका अरोरा संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को साल 2019 में ऑफिशियल किया था। हाल ही में अर्जुन और मलाइका की संपत्ति को लेकर कुछ रिपोर्ट आई थी कि मलाइका अर्जुन कपूर से ज्यादा कमाई करती हैं।
खबरों के अनुसार मलाइका अरोरा की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए के करीब है। वह फिल्मों में एक आइटम नंबर डांस करने के करीब 1.75 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा उन्हें रियलिटी शोज जज करने के लिए भी काफी मोटी रकम मिलती हैं। मलाइका के सोर्स ऑफ इनकम में 30 से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट भी शामिल हैं.
वहीं अर्जुन कपूर की नेटवर्थ तकरीबन 88 करोड़ रुपए बताई गई है। अब अर्जुन कपूर ने अपनी इनकम और गर्लफ्रेंड की इनकम की तुलना किए जाने पर नाराजगी जताई है। अर्जुन का कहना है कि 2021 में ऐसा किया जाना शर्मनाक और दुखद है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस रिपोर्ट के बारे में लिखा था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।
अर्जुन कपूर ने लिखा था, 2021 में ऐसी हैडलाइन पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बिल्कुल, वह अच्छा कमाती हैं और जहां वह आज हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने सालों मेहनत की है। उनकी मुझ से तो क्या किसी से तुलना नहीं की जा सकती है।
इससे पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि मलाइका कितनी गरिमामयी हैं। जिस तरह से उन्होंने 20 साल की उम्र में काम शुरू किया और आज तक कर रही हैं। वो महिला के तौर पर अपनी एक स्वतंत्र पहचान रखती हैं। मैंने कभी उन्हें शिकायत करते नहीं देखा। वो हमेशा ही अपने काम को बोलने देती हैं और ऐसी जिंदगी जीती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिले।
