• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. urfi javed hot and bold contestant of bigg boss ott
Written By
Last Modified: रविवार, 8 अगस्त 2021 (11:50 IST)

अपनी बोल्ड अदाओं से 'बिग बॉस ओटीटी' के घर का तापमान बढ़ाएंगी यह टीवी एक्ट्रेस

अपनी बोल्ड अदाओं से 'बिग बॉस ओटीटी' के घर का तापमान बढ़ाएंगी यह टीवी एक्ट्रेस - urfi javed hot and bold contestant of bigg boss ott
'बिग बॉस ओटीटी' का आगाज 8 अगस्त से होने जा रहा है। इस शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। इस बार कंटेस्टेंट की लिस्ट में टीवी की हॉट एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नाम भी शामिल है। 
 
उर्फी जावेद शो की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस कंटेस्टेंट होने वाली हैं। हाल ही में बिग बॉस का एक नया प्रोमो शेयर किया गया था। इस प्रोमो में उर्फी का चेहरा नहीं दिखाया गया था। हालांकि यह साफ है कि वह एक्ट्रेस उर्फी जावेद ही है।
 
इस प्रोमो को शेयर करते हुए वूट ने लिखा था, बिग बॉस जरा एसी बढ़ा दो, क्योंकि अब हॉटनेस बढ़ने वाली है। दर्शकों प्लीज अपने दिल बचा के रखें क्योंकि उन्हें चुराने वाली आ गई हैं। कौन है ये हसीन दिलरूबा? बताओ बताओ?
 
उर्फी जावेद अक्सर अपनी हॉट अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। उर्फी का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है।
 
उर्फी जावेद कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। वह बड़े भैय्या की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। 
 
बता दें कि उर्फी जावेद के अलावा नेहा भसीन, करण नाथ, जीशान खान, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित जैसे कई सितारें बिग बॉस के घर में नजर आने वाले हैं। 
 
ये भी पढ़ें
मलाइका अरोरा संग अपनी संपत्ति की तुलना करने पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- दुखद और शर्मनाक