Bigg Boss OTT 2 : फिनाले से पहले हुआ डबल एलिमिनेशन, ये दो कंटेस्टेंट हुए बाहर | bigg boss ott 2 avinash sachdev and jad hadid get evicted
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है। इस शो में हर दिन जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहा है। शो का फिनाले 14 अगस्त को है। इससे पहले शो में डबल एलिमिनेशन हो गया है। इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे।
सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के आखिरी वीकेंड का वार में जद हदीद और अविनाश सचदेव को घर से बेघर कर दिया है। सलमान खान नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का नाम लेते हैं और फिर बताते हैं कि उनमें से दो कंटेस्टेंट्स वोटों की कमी के कारण घर से बेघर हो रहे हैं।
With heavy hearts, aa gaya hai waqt to say goodbye to Jad.
— JioCinema (@JioCinema) August 6, 2023
Enjoy 24 hours live feed on #BiggBossOTT2, streaming free on #JioCinema.#BBOTT2 #BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan@Jadhadid pic.twitter.com/vq1QYyIox8
सलमान ने कहा, जद हदीद के साथ कम वोट मिलने के कारण अविनाश सचदेव को भी बिग बॉस हाउस से बाहर जाना होगा। दोनों के घर से बाहर जाने पर सभी घरवाले इमोशनल नजर आए। इसी के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 2' को टॉप-6 मिल चुके हैं।
Janta ka verdict is out! It's time to bid farewell to Avinash.
— JioCinema (@JioCinema) August 6, 2023
Enjoy 24 hours live feed on #BiggBossOTT2, streaming free on #JioCinema.#BBOTT2 #BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan@avinashsachdev4 pic.twitter.com/W8W2hzaSEN
एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, पूजा भट्ट, जिया शंकर और बेबिका धुर्वे टॉप 6 कंटेस्टेंट है। हालांकि फिनाले से पहले इनमें से एक और कंटेस्टेंट बेघर होगा। अभिषेक मल्हान पहल ही फाइनल में पहुंच चुके हैं। वो शो के पहले फाइनलिस्ट और आखिरी कैप्टन भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya

