1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer farmani naaz cousin murdered in muzaffernagar

फेमस यूट्यूबर फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या | singer farmani naaz cousin murdered in muzaffernagar

Famous singers brother murdered
singer farmani naaz cousin murdered: फेमस यूट्यूबर सिंगर फरमानी नाज के भाई की हत्या कर दी गई है। खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में फरमानी नाज के चचेरे भाई खुर्शीद की अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने 5 अगस्त की देर शाम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब वह अपने खेत से वापस लौट रहा था।
 
इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। रतनपुरी पुलिस ने सुचना मिलने पर फरमानी के चचेरे भाई का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
 
बताया जा रहा है कि खुर्शीद देर शाम अपने खेत से वापस लौट रहा था, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। 
 
परिजनों को जब हमले की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और खुर्शीद को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। खुर्शीद पर यह हमला घर से महज 150 मीटर दूरी पर हुआ। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
तमन्ना भाटिया बनीं देश की नई नेशनल क्रश!