1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ileana DCruz welcomes a baby boy reveals his name

इलियाना डिक्रूज बनीं मां, बेटे की पहली झलक शेयर करते हुए किया नाम का खुलासा

Ileana D'cruz becomes mother
Ileana D'cruz becomes mother: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बीते काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब इलियाना बिन शादी के ही मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इलियाना ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने बेटी की पहली झलक और नाम का भी खुलासा किया है।
 
इलियाना द्वारा शेयर की गई मोनोक्रोम तस्वीर में उनका बेटा सोता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बेटे के नाम के साथ उसकी डेट ऑफ बर्थ भी बताई। इलियाना के बेटे का नाम कोआ‍ फीनिक्स डोलन (Koa Phoenix Dolan) है। एक्ट्रेस के बेटे का जन्म 1 अगस्त हो हुआ है।
 
तस्वीर के साथ इलियना ने लिखा, 'शब्दों में यह नहीं बताया जा सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल बहुत भरा हुआ है।' फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस के पोस्ट पर उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं। 
 
बता दें कि इलियाना डिक्रूज़ ने 18 अप्रैल 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने बच्चे के होने वाले पिता के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया था। बीते दिनों इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड की पहली झलक दुनिया को दिखाई थी। उनके बॉयफ्रेंड का नाम माइकल डोलन है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉलीवुड दोस्ती : मशहूर हैं ये दोस्त- ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे