1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss fame Puneesh SHarma to make digital debut

ZEE5 की वेब सीरीज ‘लव स्लीप रिपीट’ में नजर आएंगे बिग बॉस फेम पुनीश शर्मा

Bigg Boss
बिग बॉस 11 के कंटेस्‍टेंट रहे पुनीश शर्मा जल्द ही डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। खबर है कि पुनीश ZEE5 की अपकमिंग वेब सीरीज में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज का नाम ‘लव स्लीप रिपीट’ है। बता दें कि पुनीश टीवी सीरियल ‘मुस्कान’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुके हैं।
 
‘लव स्लीप रिपीट’ में पुनीश शर्मा को नेगेटिव रोल मिला है। अपने रोल के बारे में बताते हुए पुनीश ने कहा, ‘मेरा किरदार वेब सीरीज के मुख्य पात्रों में से एक है। मेरा किरदार एक बैड ब्वॉय का है, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। वह बहुत चालाक, आत्म-केंद्रित और स्वार्थी है।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Puneesh Sharma (@puneesh4353) on



ZEE5 की वेब सीरीज ‘लव स्लीप रिपीट’ अनमोल राणा की किताब ‘7 डेज विदाउट यू’ पर आधारित है। यह एक लव स्टोरी होगी। इसी साल सितंबर में इस सीरीज के रिलीज होने की संभावना है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Puneesh Sharma (@puneesh4353) on



बता दें कि बिग बॉस के घर में बंदगी कालरा संग अफेयर की खबरों को लेकर पुनीश ने काफी सुर्खियों बटोरी थीं। बंदगी और पुनीश के रिश्ते को पहले लोगों ने फेक समझा था। शो के बाद आज भी कपल का रिश्ता बरकरार है।
अगला लेख
Flipkart पर Free में देख सकेंगे वीडियो, फिल्म और वेब सीरीज; शुरू होने वाली है वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस