मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan bigg boss 13 to replace two popular show
Written By

बदलेगा बिग बॉस 13 का प्रसारण समय, यह दो सीरियल हो सकते हैं बंद

बदलेगा बिग बॉस 13 का प्रसारण समय, यह दो सीरियल हो सकते हैं बंद - salman khan bigg boss 13 to replace two popular show
बिग बॉस के नए सीजन का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इस बार 'बिग बॉस 13' के जरिए दर्शकों को नए चेहरों के साथ ही नए विवाद और कहानियां भी देखने को मिलेंगी। इन दिनों इस टीवी शो से जुड़ने वाले सेलिब्रिटिज के नाम सामने आ रहे हैं और ये खासा उत्साह पैदा कर रहे हैं।


हाल ही में सलमान खान के इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार बिग बॉस 13 को ओटीटी पर भी टेलीविजन चैनल के साथ ही प्रसारित करने की योजना के तहत यह शो इस साल अपने पहले के समय 9 बजे की बजाय रात 10 बजे प्रसारित हो सकता है। 
 
बिग बॉस का टाइम स्लॉट बदलने की वजह से कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले दो अहम धारावाहिकों का समय बदले जाने या इन्हें बंद कर दिए जाने की चर्चा चल रही है। जिसमें 'बेपनाह प्यार' और 'विश' सीरियल शामिल है।

खबरों के अनुसार कलर्स चैनल के सूत्रों की मानें तो बिग बॉस का 13वां सीजन इस साल रात 10 बजे से प्रसारित होने की बात करीब करीब पक्की हो गई। शो के इस नए समय पर आने के बाद इस समय पर आ रहे दो शोज 'बेपनाह प्यार' और 'विष' के समय बदलने के अलावा दोनों शोज को बंद करने की चर्चाएं भी चैनल में चल रही हैं। 
 
बिग बॉस का 13वां सीजन सितबंर महीने से शुरू होने वाला है। इस बार शो की थीम क्या होगी, इस बारे में चैनल के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बिग बॉस 13 का नया घर लोनावला में न बनाते हुए गोरेगांव फिल्म सिटी में ही बनाया जा रहा है। चंकी पांडे शो के पहले सेलेब्रिटी होंगे जो घर के अंदर जाएंगे।
ये भी पढ़ें
अजय-रणबीर-दीपिका को लेकर लव रंजन बनाएंगे फिल्म, क्रिसमस 2020 पर आमिर की फिल्म से होगी टक्कर