शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss ex contestant nehha pendse reveals details of her wedding
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (15:01 IST)

बिग बॉस फेम नेहा पेंडसे बंधने जा रही हैं शादी के बंधन में, रिसेप्शन में पहनेंगी यह ड्रेस

बिग बॉस फेम नेहा पेंडसे बंधने जा रही हैं शादी के बंधन में, रिसेप्शन में पहनेंगी यह ड्रेस - bigg boss ex contestant nehha pendse reveals details of her wedding
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और टीवी की चर्चित अभिनेत्री नेहा पेंडसे अपने बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नेहा पेंडसे इस समय अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी में व्यस्त चल रही हैं।

 
शादी को लेकर नेहा पेंडसे कापी एक्साइडेट हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में नेहा ने अपनी शादी से जुड़ी चीजों के बारे में बताया है। नेहा ने कहा कि मैं और शार्दुल कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहनेंगे। संगीत के लिए हमारे पास कलरफुल थीम है। इसके लिए मैंने बहुत ही कलरफुल लहंगा चोली सेलेक्ट किया। 
नेहा ने कहा कि इंगेजमेंट में मैं ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आऊंगी। ग्रीन शार्दुल का फेवरेट कलर है तो ये स्पेशली उन्होंने पसंद किया है। शादी में सॉफ्ट कलर की ट्रेडिशनल नऊवारी साड़ी पहनेंगी। 
 
नेहा ने रिसेप्शन के लिए स्वप्निल शिंदे का आउटफिट चुना है। जिस पर इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का हेवी एम्ब्रॉयडरी गाउन होगा। उस गाउन में लंबा ट्रेल भी होगा। 
 
बता दें किनेहा के होने वाले पति शार्दुल सिंह ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं। शार्दुल महाराष्ट्र के एक पॉलिटिकल परिवार से तालुक रखते हैं।
ये भी पढ़ें
सलमान खान के सामने अजय देवगन को काजोल ने जड़ा थप्पड़