एजाज खान संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी पवित्रा पुनिया, बताया वेडिंग प्लान
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन में जोड़ी बनती और बिगड़ती है। 'बिग बॉस 14' में पवित्रा पुनिया और एजाज खान की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शो से बाहर आने के बाद भी यह कपल साथ में हैं। वह पवित्रा और एजाज अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने अक्टूबर में सगाई की थी। वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने अपनी शादी की तारीख को लेकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों जल्द ही शादी से जुड़ी सारी चीजों को फाइनल करेंगे।
पवित्रा पुनिया ने कहा, जैसे सगाई का सरप्राइज फैंस को मिला था उसी तरह शादी का सरप्राइज भी मिलेगा। हम शादी के बारे में जल्द ही फैसला लेंगे लेकिन अभी तक कोई तारीख और वेन्यू फाइनल नहीं है। जब हम दोनों का मन करेगा शादी रचा लेंगे।
बता दें कि इस साल अक्टूबर में डिनर डेप पर एजाज खान ने पवित्रा पुनिया को डायमंड रिंग के साथ शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों साथ में 'बिग बॉस 14' में नजर आए थे। 'बिग बॉस' के घर से ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें