रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tunisha sharma suicide case police said she hanged herself because of break up
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 25 दिसंबर 2022 (16:17 IST)

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस : पुलिस ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों लगाई फांसी?

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस : पुलिस ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों लगाई फांसी? | tunisha sharma suicide case police said she hanged herself because of break up
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 25 दिसंबर को अपने शो 'अलीबाबा दास्तान ए बाबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को एक्ट्रेस के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। तुनिशा के बॉयफ्रेंड एक्टर जीशान खान को उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 
 
तुनिशा शर्मा काफी समय से 'अलीबाबा' शो के अपने को-एक्टर शीजान खान के संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों का 15 दिन पहले ब्रेकअप हो गया था, जिस वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान थीं। वहीं अब पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस करके तुनिशा सुसाइड केस में अपडेट दिया है।
 
मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक की जांच के मुताबिक तुनिशा की मौत कि वजह ड्यू टू हैंगिंग है। लव जेहाद जैसी बात अभी सामने नहीं आई है। शीजान और तुनिशा रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप होने के वजह से तुनिषा ने तनाव में आकर आत्महत्या की है।
 
पुलिस ने बताया कि अभी तक तुनिशा को ब्लैकमेल किए जाने का भी कोई एंगल नहीं निकला है। अभी जांच चल रही है और आत्महत्या की सही वजह पता लगाया जा रहा है।
 
बता दें कि शीजान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद शीजान को मुंबई की वसई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 28 दिसंबर तक शीजान खान से पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जाएगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
एजाज खान संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी पवित्रा पुनिया, बताया वेडिंग प्लान