1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 16 winner mc stan real name and life journey

अल्ताफ शेख से कैसे बने एमसी स्टैन? जानिए 'बिग बॉस 16' विनर का पूरा सफर

bigg boss 16
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' को अपना विनर मिल गया है। 23 साल के रैपर एमसी स्टैन इस सीजन के विनर बन गए हैं। एमसी स्टैन का पूरा नाम अल्ताफ शेख है। वह पुणे के रहने वाले हैं।

 
एमसी स्टैन का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है। वह पुणे की एक बस्ती में रहते थे। बचपन से ही स्टैक के पढ़ाई की बजाए गाने में मन लगता था। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में स्टेज पर कव्वाली गाना शुरू कर दिया था। कव्वाली गाते-गाते उन्होंने रैप की तरफ अपना ध्यान लगाना शुरू किया। जिसके बाद वर रैपर बन गए। 
 
एमसी स्टैन अमेरिकन रैपर एमिनम के बहुत बड़े फैन थे। इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे स्टैन लगाया, क्योकि ये एमिनम के फैन बेस का नाम था। एमसी स्टैन जब 8वीं क्लास में थे, तबब उन्होंने अपना पहला रैप सॉन्ग गाया था। इसके बाद उन्होंने स्कूल क्विट कर दिया। 
 
एमसी स्टैन सबसे कम उम्र के भारतीय गायकों, रैपर्स, संगीतकारों और गीतकारों में से एक हैं। एमसी स्टेन ने अपना पहला गाना 'वाटा' गाया था। इस गाने से वह रातों-रात पॉपुलर हो गए थे। जितने मशहूर एमसी स्टैन हैं उतने ही मशहूर उनके गानों से जुड़े विवाद हैं। उनके गानों में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों के चलते वह कई बार विवादों आ चुके है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बिग बॉस 16' के विनर बने एमसी स्टैन, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी