गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakhi sawants husband adil khan durrani accused of rape by iranian woman
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (12:30 IST)

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की और बढ़ी मुश्किलें, ईरानी लड़की ने दर्ज कराया रेप केस

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की और बढ़ी मुश्किलें, ईरानी लड़की ने दर्ज कराया रेप केस | rakhi sawants husband adil khan durrani accused of rape by iranian woman
ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया है। आदिल इन दिनों जेल में हैं। इसी बीच एक ईरानी लड़की ने आदिल के खिलाफ मैसूर में शादी का वादा करके रेप करने का आरोप लगाया है। 

 
पुलिस ने आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 417, 402 और 506  के तहत केस दर्ज किया है। उनपर आरोप है कि आदिल ने महिला से शादी का वादा करके उसका रेप किया।
 
खबरों के अनुसार ईरान की लड़की मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थीं। वो आदिल से उनके फूड आउटलेट में मिली थीं। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई। 
 
लड़की ने शिकायत में कहा कि आदिल ने शादी का सांझा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया। जब उसने आदिल से शादी करने के लिए कहा, तो आदिल ने उसका प्रपोजल ये कहते हुए ठुकरा दिया कि वह इसी तरह की कई लड़कियों के साथ रिश्ते में हैं। इसके बाद आदिल ने लड़की का प्राइवेट वीडियो उसे भेजते हुए किसी से शिकायत नहीं करने के लिए ब्लैकमेल भी किया।
 
आदिल के खिलाफ करीब एक हफ्ते में ये दूसरी एफआईआर है। हाल ही में राखी सावतं ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए आदिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। आदिल फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
एकता कपूर और उनकी मां शोभा ने 'ऑल्ट बालाजी' के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा