शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 shilpa shetty rakhi sawant shamita shetty karan kundrra
Written By
Last Modified: सोमवार, 17 जनवरी 2022 (15:25 IST)

Bigg Boss 15 : राखी सावंत ने करण संग जोड़ा शमिता शेट्टी का नाम, शिल्पा शेट्टी बोलीं- एक ही कुंद्रा काफी

Bigg Boss 15 : राखी सावंत ने करण संग जोड़ा शमिता शेट्टी का नाम, शिल्पा शेट्टी बोलीं- एक ही कुंद्रा काफी - bigg boss 15 shilpa shetty rakhi sawant shamita shetty karan kundrra
'बिग बॉस 15' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में राखी सावंत ने शमिता शेट्टी का नाम करण कुंद्रा के साथ जोड़ दिया जो एक्ट्रेस की बहन शिल्पा शेट्टी को पसंद नहीं आई।

 
हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने परिवारवालों के साथ वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करते नजर आ रहे हैं। शमिता ने भी अपनी मां और बहन शिल्पा से बात की। इस दौरान शिल्पा ने राखी सावंत को कुछ ऐसा कह दिया जिससे राखी की बोलती बंद हो गई।
 
बता दें कि बीते 'वीकेंड के वार' पर राखी सावंत करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी की जोड़ी बनाती नजर आई थीं। उन्होंने कहा था कि करण और शमिता की जोड़ी साथ में अच्छी लगती है, लेकिन पता नहीं तेजस्वी कहां से बीच में आ गईं।
 
अब प्रोमो में‍ शिल्पा शेट्टी राखी सावंत की इस बात पर रिएक्शन देती हुई कहती हैं, 'तू टांका भिड़ना बंद करदे प्लीज। हमारे घर में एक ही कुंद्रा काफी है।'
 
शिल्पा का इशारा अपने पति राज कुंद्रा से था यह सुनकर शमिता और राखी हंसने लगती हैं। बता दें कि शमिता शेट्टी घर की मजबूत सदस्य के तौर पर देखी जा रही हैं। हाल ही में उन्हें घर का कप्तान बनाया गया है। 
 
ये भी पढ़ें
'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की यह फिल्म भी हिन्दी में होगी रिलीज