शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 premiere all details salman khan show
Written By
Last Modified: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (14:07 IST)

Bigg Boss 15 का होने जा रहा आगाज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं शो

Bigg Boss 15 का होने जा रहा आगाज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं शो - bigg boss 15 premiere all details salman khan show
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस शो का ग्रैंड प्रीमियर 2 अक्टूबर को कलर्स चैनल पर होने जा रहा है। शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को इस बार जंगल से गुजकर घर में एंट्री मिलेगी।
 
हम आपको बताते हैं कि बिग बॉस के दीवाने इसे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। बिग बॉस 15 का प्रीमियर 2 अक्टूबर को रात 9.30 बजे किया जाएगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे दिखाया जाएगा, जबकि शनिवार और रविवार को यह 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा। 
 
हर शनिवार और रविवार वीकेंड का वार एपिसोड़ आएगा, जिसमें सलमान खान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे। दर्शक इस शो को ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर भी टीवी पर टेलीकास्ट होने के बाद देख सकते हैं।
 
बिग बॉस 15 टीवी पर 5 महीने तक चलेगा। साथ ही जंगल थीम के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधाएं मिल पाएंगी। रेखा भी इस बार बिग बॉस शो का हिस्सा बनेंगी। वह 'ट्री ऑफ फॉर्च्यून' के रूप में उपस्थित होने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
गांधी जयंती के मौके पर बीच क्लीनिंग अभियान में शामिल हुईं जैकलीन फर्नांडिस