सम्बंधित जानकारी
- ऋचा चड्ढा का पहला प्यार था यह भारतीय क्रिकेटर, बोलीं- उन्हें देखने के लिए देखती थी मैच
- Bigg Boss 15 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने से पहले अभिजीत हुए कोरोना पॉजिटिव
- सत्यमेव जयते 2 फिल्म समीक्षा : मास एंटरटेनर के नाम पर बकवास
- वेब सीरीज 'आर्या 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गैंगस्टर बनकर बदला लेने लौटीं सुष्मिता सेन
- Bigg Boss 15 में पति रितेश संग एंट्री लेंगी राखी सावंत, प्रोमो रिलीज
Bigg Boss 15 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, जय भानुशाली हुए बेघर!
'बिग बॉस 15' में जहां कई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं वहीं कई कंटेस्टेंट को घर से बेघर भी होना पड़ रहा है। ताजा खबरों के अनुसार सिम्बा नागपाल के बाद 'बिग बॉस 15' के घर में एक और शॉकिंग एविक्शन हो गया है। बताया जा रहा है कि जय भानुशाली भी शो से बाहर हो गए हैं।
बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले 'द खबरी' ने जय भानुशाली के बाहर होने की जानकारी दी है। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Shocking #BiggBoss15#JayBhanushali is eliminated from the House
— The Khabri (@TheRealKhabri) November 24, 2021
Confirmation Waits
खबरों के अनुसार शो में भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बचिया के संग नजर आने वाली हैं। इस दौरान वे बॉटम कंटेस्टेंट्स जय भानुशाली, उमर रियाज, नेहा भसीन राजीव अदातिया और विशाल कोटियान को एक टास्क देंगे। इस टास्क में जय भानुशाली के फेल होने के बाद भारती और हर्ष उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।
जय के एलिमिनेशन की खबरें सामने आने के बाद उनके फैंस काफी निराश और नाराज है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी नाराजगी जाहिर भी कर रहे हैं।
जय भानुशाली बिग बॉस 15 के घर में एक स्टार कंटेस्टेंट के तौर पर लाये गए थे। एक्टर की पॉपुलैरिटी को देख कर माना गया था कि ये लंबे समय तक शो में रहेंगे। लेकिन अपने गेम से वह किसी को भी इंप्रेस नहीं कर पाए। अपने गेम के लिए सलमान भी उन्हें फटकार लगा चुके हैं।
