शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 afsana khan body shames rajiv adatia
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (11:16 IST)

Bigg Boss 15 : अफसाना खान ने उड़ाया राजीव अदातिया का मजाक, फूट-फूट कर रोए शमिता के राखी भाई

Bigg Boss 15 : अफसाना खान ने उड़ाया राजीव अदातिया का मजाक, फूट-फूट कर रोए शमिता के राखी भाई - bigg boss 15 afsana khan body shames rajiv adatia
'बिग बॉस 15' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में राजीव अदातिया ने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री की है। घर में कदम रखते ही राजीव कुछ कंटेस्टेंट्स के निशाने पर आ गए।

 
कैप्टेंसी टास्क के दौरान अफसाना खान ने राजीव अदातिया को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया कि वह फूट-फूट कर रोने लगे। जिसमें राजीव की राखी बहन शमिता शेट्टी उनके सपोर्ट में आगे आईं और अफसाना को फटकार लगाई। 
दरअसल, अफसाना ने राजीव के वजन को लेकर कमेंट किया। अफसाना ने राजीव से कहा कि वह एल्फाबेट वाली जगह में भी फिट नहीं हो पा रहे हैं। वह टास्क का हिस्सा कैसे बनेंगे। इसके बाद राजीव भड़क गए और कहते हैं, हर चीज फनी नहीं होती है। आप थोड़ा सोचके बात करो। 
 
बाद में अफसाना, राजीव के पास जाकर माफी मांगती हैं, लेकिन राजीव बुरी तरह रोते रहते हैं। वहीं शमिता अफसाना से इस तरह की बात ना करने के लिए कहती हैं। 
 
राजीव रोते हुए कहते हैं कि इस तरह के कमेंट नहीं सह सकते। उन्होंने बताया कि उन्हें मेडिकल इशू है। राजीव को देखने के लिए अफसाना घर के अंदर आती हैं। शमिता बताती हैं कि राजीव को थायरॉइड है।
 
ये भी पढ़ें
सुजैन खान के जन्मदिन पर अर्सनाल गोनी बोले- हैप्पी बर्थडे डार्ल‍िंग, रितिक रोशन की एक्स वाइफ ने दिया यह जवाब