1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 vikas gupta evicted after physical violence with arshi khan

Bigg Boss 14 : मास्टरमाइंड विकास गुप्ता हुए घर से बेघर! अर्शी खान बनीं वजह

BiggBoss14
'बिग बॉस 14' का वीकेंड का वार एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। सबसे पहले 'बिग बॉस 14' के घर में आज राहुल वैद्य की एंट्री होगी। घर में जाने से पहले राहुल वैद्य सलमान खान के तीखे सवालों का जवाब देते नजर आने वाले हैं। वहीं बीबी हाउस से एक और चौंकानेवाली खबर सामने आ रही है।

 
खबरों के अनुसार मास्टमाइंड विकास गुप्‍ता शो से बाहर हो जाएंगे। पिछले हफ्ते ही उन्‍होंने शो में चैलेंजर के रूप में इंट्री की थी। सलमान ने बीते एपिसोड में ही बताया था कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन बंद है और कोई घर से बाहर नहीं हो रहा है। ऐसे में विकास गुप्ता कैसे एलिमिनेट हो गए।
दरअसल, विकास गुप्ता अर्शी खान की वजह से शो से आउट होंगे। खबरों की मानें तो विकास गुप्ता ने लड़ाई के दौरान अर्शी खान के साथ हाथापाई कर डाली है। जिसके बाद मजबूरन बिग बॉस ने विकास गुप्ता को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
 
बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक, एक बहस के बाद विकास गुप्‍ता ने अर्शी खान को स्‍वीमिंग पूल में धकेल दिया। अर्शी ने इस बात को लेकर एक बड़ा मुद्दा बना दिया और बिग बॉस कहा कि वह कोई कड़ा कदम उठाए। जिसके बाद बिग बॉस ने बड़ा फैसला लेते हुए विकास गुप्‍ता को घर से बेघर कर दिया।
 
अगला लेख
छात्र ने कॉलेज फॉर्म में सनी लियोनी को बताया अपनी मां, तो एक्ट्रेस ने कही यह बात