गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss 13, Vikas Phatak, Shefali Jariwala, Arhaan, Salman Khan
Written By
Last Modified: मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (14:04 IST)

Bigg Boss 13 : जानिए हिंदुस्तानी भाऊ ने किसे कहा गरीबों का अभिषेक बच्चन

Bigg Boss 13 : जानिए हिंदुस्तानी भाऊ ने किसे कहा गरीबों का अभिषेक बच्चन - Bigg Boss 13, Vikas Phatak, Shefali Jariwala, Arhaan, Salman Khan
बिग बॉस का घर बाहर से बड़ा ही मजेदार लगता है, लेकिन अंदर रहने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं और यह काम चुनौतीपूर्ण है। यह मानना है विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ का जो इस सप्ताह घर से बेघर हुए हैं। 
 
वूट के बिग बज़ के लिए प्रियांक शर्मा के लिए बात करते हुए भाऊ ने कहा कि वे पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस शो में मजा नहीं ले रहे थे। वही चेहरे, वही खाना, वही कुकडू कूं की आवाज ने उन्हें बोर कर दिया था। 
 
भाऊ से जब उनकी बिग बॉस की यात्रा और अन्य कंटेंस्टंट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी बजाय मधुरिमा या अरहान में से किसी एक को घर से बेघर होना चाहिए था। 
 
भाऊ ने कहा कि वे विकास गुप्ता पर एक वीडियो भी बनाएंगे। पारस को भाऊ ने स्मार्टेस्ट प्लेयर कहा। भाऊ बड़े ही अजीब नाम रखने के लिए जाने जाते हैं तो उन्होंने बिग बॉस में अपने कुछ साथियों के नाम भी रखे। 
 
उन्होंने शेफाली जरीवाला को झांसी की रानी कहा और अन्य को नमूना बताया जो छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते हैं। अरहान को गरीबों का अभिषेक बच्चन कहते हुए भाऊ ने कहा कि वे वही करते हैं जो रश्मि देसाई कहती है। 
 
इस शो को वूट पर देखा जा सकता है जिसमें भाऊ ने और भी रोचक बातें कही हैं। 
ये भी पढ़ें
ऑस्कर की रेस से बाहर हुई रणवीर-आलिया की ‘गली ब्वॉय’, ये 10 फिल्‍में हुईं शॉर्टलिस्‍ट