बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss 13 shilpa shetty enters in the house for yoga classes
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (16:37 IST)

Bigg Boss 13 : शिल्पा शेट्टी की योगा क्लास में छूटे कंटेस्टेंट के पसीने

Bigg Boss 13 : शिल्पा शेट्टी की योगा क्लास में छूटे कंटेस्टेंट के पसीने - bigg boss 13 shilpa shetty enters in the house for yoga classes
बिग बॉस 13 अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच रहा है। फिनाले का जोश सब घरवालों में अब नजर आने लगा है। आज होने वाला वीकेंड का वार इस सीजन का आखिरी है, जिसमें सलमान खान फैंस का जमकर मनोरंजन करने वाले हैं।

 
वहीं आज के एपिसोड़ में शिल्पा शेट्टी सभी कंटेस्टेंट को योगा सीखाने वाली है, ताकि घर के सदस्य फिनाले से पहले तरोताजा हो जाएं। बिग बॉस के घर में शिल्पा शेट्टी ने जब योगा क्लास ली तो सभी कंटेस्टेंट के पसीने छुट गए। लेकिन इस योग की क्लास के दौरान शिल्पा शेट्टी के साथ सभी मस्ती के मूड में दिखाई दिए। 
 
दरअसल, शिल्पा शेट्टी यहां पर अपनी आगामी फिल्म निकम्मा का प्रमोशन करने पहुंची हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने फिल्म के प्रमोशन के साथ साथ योगा का भी प्रचार कर दिया।
शिल्पा शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट को अलग अलग योगा की मुद्राएं बताई। लेकिन कुछ मुद्राएं ऐसी थी जिन्हें कंटेस्टेंट ने काफी ज्यादा फनी बना दिया। इन लोगों के पोज देखकर तो खुद शिल्पा शेट्टी अपनी हंसी को नहीं रोक पाई। शहनाज गिल से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला सभी लोग योगा के नाम पर अटपटे पोज बनाते नजर आए।
 
बिग बॉस 13 के इस नए प्रोमो से इतना तो साफ है कि, आने वाले एपिसोड में शिल्पा शेट्टी की योगा क्लास घरवालों पर काफी भारी पड़ने वाली है।
ये भी पढ़ें
मां बनने के बाद फिर शेप में आईं ब्रूना अब्दुल्लाह, फैन ने कहा हो रही है जलन