'भूल भुलैया' एक्टर विक्रम गोखले की तबीयत हुई खराब, 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। खबरों के अनुसार विक्रमा बीते 15 दिनों से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
खबरों के अनुसार विक्रम गोखले ही हालत खराब हो गई और उन्होंने कथित तौर पर डॉक्टरों द्वारा इलाज का जवाब देना बंद कर दिया। हालांकि विक्रम गोखले के परिवार ने अभी तक उनके स्वास्थ्य पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विक्रम गोखले कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वह हम दिल दे चुके सनम, भूल भुलैया, दिल से, दे दना दन, मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह इन दिनों टीवी शो 'तुझे में गीत गा रहा है' में एक भूमिका निभा रहे हैं।
विक्रम गोखले ने एक्टिंग के अलावा लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में भी काम किया है। उन्होंने 2010 में रिलीज फिल्म 'आघात निर्देशन किया था। विक्रम गोखली मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं। Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें