• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhojpuri actress akshara singh walks off stage in anger after a man misbehaves
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 23 नवंबर 2022 (15:09 IST)

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अक्षरा सिंह संग हुई बदतमीजी, शख्स ने उड़ाए नोट

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अक्षरा सिंह संग हुई बदतमीजी, शख्स ने उड़ाए नोट | bhojpuri actress akshara singh walks off stage in anger after a man misbehaves
भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अक्षरा के लाइव शोज में हजारों फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। हाल ही में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स ने अक्षरा के संग बदतमीजी कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 
अक्षरा सिंह शख्स की हरकत से इतनी नाराज हो गई कि वह शो छोड़कर स्टेज से ही चली गईं। वायरल हो रहे वीडियो में अक्षरा के गानों पर लोग लोग झूमते- नाचते दिख रहे हैं। इसी बीच एक शख्स की बदतमीजी से सारा माहौल बिगड़ जाता है।
 
दरअसल, जब अक्षरा सिंह स्टेज पर गाना गा रही थीं, तब एक शख्स स्टेज पर आता और अक्षरा पर नोट उड़ाने लगता है। अपने साथ हुई ये बदतमीजी अक्षरा को बिल्कुल पसंद नही आती है। वह तुरंत गाना बंद कर देती हैं और पीछे खड़े एक शख्स को माइक पकड़ाकर स्टेज से चली जाती हैं। 
 
अक्षरा सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उस शख्स की हरकतों पर जमकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब अक्षरा के साथ किसी ने ऐसी बदतमीजी की है। वह पहले भी इस तरह की हरकतों का शिकार हो चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
विवेक अग्निहोत्री ने टीम द्वारा 'कोविड' पर की गई रिसर्च पर की बात