1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bhojpuri actress monalisa post funny tik tok video in quarantine time

लॉकडाउन में फनी टिकटॉक वीडियो बना फैंस का मनोरंजन कर रहीं मोनालिसा

Corona Virus
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। इसी कारण टीवी स्टार्स से लेकर बॉलीवुड की सभी सेलिब्रिटीज अपने घरों में फैमिली के साथ टाइम बिता रही हैं।
 
 
कुछ सेलिब्रिटी रसोई में खाना बना रहे हैं तो कुछ घर की साफ सफाई कर रहे हैं। वहीं टिकटॉक वीडियो बनाकर भी टाइम पास किया जा रहा है। भोजपुरी स्टार मोनालिसा भी इन दिनों घर भी हैं और सेल्फ आइसोलेशन में अपने पति के साथ टिकटॉक वीडियो बनाकर जमकर मस्ती कर रही हैं।
 
हाल ही में मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ टिकटॉक वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। दोनों का मस्ती भरा यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 
 
मोनालिसा और विक्रांत सिंह एक बेस्ट कपल माने जाते हैं। दोनों ने बिग-बॉस के घर में रहने के दौरान शादी कर ली थी। विक्रांत और मोनालिसा दोनों ही एक सोशल मीडिया लवर हैं। 
अगला लेख
कोरोना वायरस ने ली एक और स्टार की जान, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एडम स्लेजिंजर का निधन