भोजपुरी एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन, दिल का दौरा पड़ने की वजह से गई जान | bhojpuri actor brijesh tripathi passes away
Photo Credit : Twitter
बृजेश त्रिपाठी को 2 हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके बाद मेरठ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह डेंगू से ठीक होने के बाद बीते दिन ही मुंबई पहुंचे थे। लेकिन अचानक ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
बृजेश ने भोजपुरी इंडस्ट्री में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। वह इन दिनों डायरेक्टर सुजीत सिंह की फिल्म 'आंखें' की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें चिंटू पांडे लीड रोल में हैं।
बृजेश त्रिपाठी की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय थे।
Edited By : Ankit Piplodiya

