1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bharti singh gets rolex watch gift by husband harsh limbachiyaa on birthday

भारती सिंह को जन्मदिन पर पति हर्ष से मिला बेहद खास गिफ्ट, लाखों में है कीमत

Bharti Singh
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जन्मदिन के मौके पर भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया ने उन्हें एक महंगा गिफ्ट दिया है। जिसकी जानकारी भारती ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।


भारती सिंह ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर बताया कि पति हर्ष ने उन्हें रोलेक्स की घड़ी गिफ्ट दी है। फोटो शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा है, बहुत-बहुत शुक्रिया प्यार हर्ष लिम्बचिया। 
 
हर्ष लिम्बाचिया ने भारती सिंह को जो वॉच गिफ्ट की है उसकी कीमत लाखों में हैं। उन्होंने जो फोटो शेयर की है उस मॉडल की तीन घड़िया हैं जिनकी कीमत 12 से 15 लाख तक है। फैंस भी भारती सिंह के इस गिफ्ट पर ढेर सारा प्‍यार लुटा रहे हैं। 
 
इन दिनों भारती टीवी शो खतरा खतरा खतरा में काम कर रही हैं। इसी शो के सेट पर ही हर्ष ने भारती के बर्थडे का करीब एक सप्ताह पहले केक कटवाया था।
 
भारती सिंह बॉलीवुड के कई अवॉर्ड शोज को भी होस्ट कर चुकी है। कई फिल्मों में भी भारती ने छोटे छोटे रोल्स किए हैं। भारती स्टैंडअप कॉमेडी के लिए फैमस है। भारती एक शूटर भी रह चुकी हैं और उन्हें इसमें गोल्ड भी मिला है।
अगला लेख
ब्लैक लॉयन : यह है लोटपोट कर देने वाला चुटकुला