1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. singer jasbir jassi says honey singh should not only be banned but also be punished

हनी सिंह पर और गहराए संकट के बादल, महिला आयोग के बाद सिंगर जसबीर जस्सी ने की सजा देने की मांग

Honey Singh
सिंगर यो यो हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता है। हनी सिंह के रैप सॉन्ग्स को सुनना लोग खुब पसंद करते हैं, लेकिन अक्सर वह अपने गानों के लिरिक्स के कारण विवादों में फंस जाते हैं। इस बार उन पर अपने गाने 'मखना' के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है।


हनी सिंह ने लंबे समय बाद 'मखना' से वापसी की थी। इस गाने के लिरिक्स की वजह से पहले पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन और अब पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने हनी सिंह को बैन करने साथ उन्हें सजा देने की भी मांग की है।
 
जसबीर ने कहा, हनी सिंह और दूसरे रैपर्स रैप रिवोल्यूशन के जरिए वेस्टर्न कल्चर लेकर आए हैं। वो उसके अश्लील लिरिक्स को फॉलो करते हैं। क्या उन्हें नहीं पता कि वेस्टर्न कल्चर और इंडियन कल्चर के बीच बहुत फर्क है। इन रैपर्स की अश्लीलता को हटाने के लिए उन्हें केवल बैन ही नहीं बल्क‍ि उन्हें सजा भी देना होगा।
 
इससे पहले महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस मामले में पंजाब के गृह सचिव, डीजीपी और आईजी (क्राइम) को पत्र लिखा है। उनसे हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस को इस मामले में 12 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। गुलाटी ने कहा कि जिस गीत में भी महिलाओं के खिलाफ अश्लीलता का प्रयोग किया गया हो, वे पूरे पंजाब में प्रतिबंधित किए जाने चाहिए।
अगला लेख
मलाइका अरोरा ने बताया कि 11 साल छोटे अर्जुन कपूर की ओर वे क्यों आकर्षित हुईं?