1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bharat, Salman Khan, katrina Kaif, Priyanka Chopra

'भारत' में नहीं जमेगी सलमान-कैटरीना की जोड़ी

भारत
कैटरीना कैफ और सलमान खान लंबे समय बाद फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में साथ नज़र आए। इसके बाद दर्शक उन्हें दोबारा देखने के लिए काफी उत्सुक थे। खबर थी कि दोनों फिल्म 'भारत' में काम करने वाले हैं। 
 
सलमान खान की फिल्म 'भारत' बड़े पैमाने की फिल्म होगी। इसमें सलमान को 20 से 70 की उम्र में दिखाया जाएगा। फिल्म में एक हीरोइन की भी ज़रुरत है जो सलमान के साथ बेस्ट लगे। ऐसे में कैटरीना कैफ का नाम लिया जा रहा था लेकिन यह अफवाह निकली। कैटरीना की जगह प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लिए जाने की बात चल रही है। 


 
प्रियंका काफी समय बाद हॉलीवुड से अपने देश लौटी हैं। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं और उनमें से एक फिल्म 'भारत' है। वहीं कैटरीना भी शाहरुख खान के साथ 'ज़ीरो' और आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में व्यस्त हैं। 
 
'भारत' एक कोरियाई किताब 'ओड टू माय फादर' पर आधारित हिन्दी फिल्म होगी। इसमें सलमान के चार-पांच विभिन्न रूप देखने को मिलेंगे। इसमें भारत के इतिहास से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं दिखाई जाएंगी। 
अगला लेख
निर्देशक सुजीत सरकार का सीक्रेट टैलेंट