1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bengali actress payel sarkar receives obscene messages lodges complaint

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस को फेसबुक पर मिले अश्लील मैसेज, दर्ज कराई शिकायत

Bengali Actress
मशहूर बंगाली एक्ट्रेस पायल सरकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक शख्स ने फर्जी आईडी बनाकर काम के नाम पर उन्हें डर्टी फिल्म का ऑफर दिया है। पायल सरकार का आरोप है कि उनसे चैट करने वाला शख्स खुद को टॉलीवुड का नामी व्यक्ति बता रहा था। 

 
इस शख्स ने फेसबुक पर निर्देशक रवि किनागी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई हुई थी। इस मामले की पायल सरकार ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। 
 
खबरों के अनुसार पायल सरकार ने कहा, उन्होंने एक जाने-माने डायरेक्टर की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की। इसके तुरंत बाद उन्हें एक मैसेंजर चैट के दौरान बताया गया कि उन्हें एक आगामी फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है और फिर उन्हें एक अश्लील संदेश मिला। उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जहां उसके प्रशंसकों और दोस्तों ने उन्हें फिल्म निर्देशक की प्रोफाइल की जांच करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह एक फेक प्रोफाइल है।
 
बता दें कि पायल सरकार बांग्ला सीरियल की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। पायल सरकार तपुर तुपुर, अंदरमहल, बेने बौ, तुमी राबे नीरोबे जैसे बंगाली धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
 
अगला लेख
मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं सनी लियोनी, ब्लू बिकिनी में शेयर की तस्वीर