सम्बंधित जानकारी
- रितिक रोशन और कैटरीना कैफ के विज्ञापनों पर बवाल, जोमैटो ने दी सफाई
- क्या आप जानते हैं: सलमान खान नामक फिल्म बनाने की हुई थी घोषणा
- प्रियंका चोपड़ा के बिकिनी फोटो ने मचाया कोहराम, परिणीति ने कहा क्या कर रहे हो आप
- Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings : MCU की पहली एशियन सुपरहीरो मूवी
- तापसी पन्नू की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ब्लर' की शूटिंग हुई पूरी
भारती सिंह ने बताया कब होगा बच्चा
टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपनी हाजिर-जवाब स्वभाव के कारण जानी जाती है। इसलिए वे लगातार शोज़ में नजर आती हैं और दर्शक उन्हें खूब पसंद भी करते हैं।
हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है कि वे कब मां बनने वाली हैं। उनका जवाब और देने का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में भारतीय वैनिटी वेन में जा रही हैं, लेकिन फोटोग्राफर्स के कहने पर रूक जाती हैं। तभी बातचीत शुरू हो जाती है और वे कहती हैं कि उनके शो 'डांस दीवाने' और 'द कपिल शर्मा शो' जरूर देखिए।
तभी एक शख्स उनसे कहता है कि वे मामा बनने की खुशखबरी कब सुनाएंगी। बच्चा कब आ रहा है? इस सवाल पर भारती जरा भी विचलित नहीं होती, फौरन अपने पेट पर हाथ फेर कर कहती हैं कि बच्चे का इंतजार तो सभी को हो गया है। आप लोग हमें अकेला छोड़िए, फिर करते हैं। यह सुन सभी हंस पड़ते हैं।
गौरतलब है कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने सात साल तक डेटिंग करने के बाद 2018 में शादी की थी। कई बार अब वे साथ में शोज़ में नजर आते हैं।
