1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bajirao Mastani, Priyanka Chopra
Written By समय ताम्रकर

बाजीराव मस्तानी के सेट पर प्रियंका चोपड़ा हुईं बेहोश

Bajirao Mastani
घटना 21 नवम्बर की है, लेकिन बात अब सामने आई है। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर बेहोश हो गईं। उस समय वे कैमरे के सामने अभिनय कर रही थीं। प्रियंका बेहोश होकर गिर गईं। उनकी यह हालत देख यूनिट के लोग घबरा गए। प्रियंका के चेहरे पर पानी छिड़का गया और उसके बाद उन्होंने आंखें खोली। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया और इस कारण शूटिंग छ: घंटे से भी ज्यादा समय तक रूकी रही‍। 
सूत्रों के मुताबिक उस दिन प्रियंका ठीक महसूस नहीं कर रही थी। साथ ही उनका शॉट बेहद कठिन था। उन्हें तैयार होने में लगभग चार घंटे का समय लगा। चार पेज के संवाद उन्होंने याद किए और इन्हें बोलते हुए उन्हें शॉट देना था। इस शॉट के कई बार रिटेक्स हुए और प्रियंका की हालत खराब होती गई। आखिरकार वे बेहोश हो गईं। 
 
इससे पहले भी वर्ष 2009 में प्रियंका चोपड़ा 'व्हाट्स योअर राशि?' के सेट पर बेहोश हुई थीं और उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी थी। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें