रूस में छाई प्रभास की 'बाहुबली', रूसी भाषा में डब कर टीवी पर हो रही टेलीकास्ट
एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहबली 2 : द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े थे। फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी को काफी पसंद किया गया था। अब भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्म बाहुबली 2 का रूस में टेलीकास्ट किया गया।
रूसी टेलीविजन पर बाहुबली 2 की धमक का असर सोशल मीडिया में भी नजर आया। रूसी भाषा में डब फिल्म का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। भारत में रूस की एम्बेसी के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी और वीडियो पोस्ट किया गया है। रूसी एंबेसी के ट्विटर हैंडल रशिया इन इंडिया ने दिलचस्प जानकारी साझा की।
Indian cinema gains popularity in Russia. Look what Russian TV is broadcasting right now: the Baahubali with Russian voiceover! pic.twitter.com/VrIgwVIl3b
— Russia in India (@RusEmbIndia) May 28, 2020
इस ट्विटर हैंडल ने एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाहुबली के सितारे रूसी भाषा में बात कर रहे हैं। इस ट्वीट में लिखा- भारतीय सिनेमा रूस में लोकप्रियता हासिल करते हुए। देखिए रशियन टीवी अभी क्या ब्रॉडकास्ट कर रहा है। फिल्म बाहुबली और वो भी रूसी वॉइसओवर के साथ।
बता दें कि प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती स्टारर फिल्म बाहुबली देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार की जाती है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

