शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ayushmann khurrana and bhumi pednekar to work together movie bala
Written By

फिर साथ नजर आएगी आयुष्मान और भूमि की हिट जोड़ी

फिर साथ नजर आएगी आयुष्मान और भूमि की हिट जोड़ी - ayushmann khurrana and bhumi pednekar to work together movie bala
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर भूमि पेडनेकर के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आयुष्मान और भूमि फिल्म जोर लगा के हइशा और शुभ मंगल सावधान में एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों काफी अच्छे कलाकार हैं और दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है।
 
खबरों के अनुसार आयुष्मान और भूमि फिल्म बाला में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म को अमर कौशिक निर्देशित कर रहें हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं। उन्होंने ही इस खबर की पुष्टि की है।
 
दिनेश विजान ने इस फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म समाज की कुछ ऑड चीजों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। आयुष्मान फिल्म में एक मेच्योर शख्स का रोल प्ले करते नजर आएंगे। भूमि फिल्म में एक डस्की गर्ल के रोल में होंगी। फिल्म के माध्यम से ये दिखाया जाएगा कि कैसे हम समाज में रंगों को लेकर भेदभाव करते हैं।
 
फिल्म के निर्देशक अमर कौसिक ने बताया- ये फिल्म बताती है कि कैसे समाज में रहने वाले लोग बाहरी सुंदरता के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं और वे असल इंसान के बारे में नहीं जानना चाहते।
 
आयुष्मान खुराना बैक टू बैक शानदार फिल्में दे रहें हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष्मान फिल्म ड्रीम गर्ल में नुसरत भरुचा के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, भुमि पेडनकर फिल्म सोन चिरैया में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी चंबल के डाकुओं के जीवन पर आधारित है।