1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ask srk session shahrukh khan funny reply to fans

फैन ने जताई शाहरुख खान के संग सिगरेट पीने की इच्छा, किंग खान ने दिया मजेदार जवाब | ask srk session shahrukh khan funny reply to fans

shahrukh khan ask srk session shahrukh khan upcoming movie shahrukh 31 years in the industry entertainment
ask srk session : बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद एटली कुमार की जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में शाहरुख ने इंडस्ट्री में अपने 31 साल भी पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा।
 
इस दौरान शाहरुख ने अपने फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। आइए देखते हैं शाहरुख खान और उनके फैंस के बीच मजेदार सवाल-जवाब...
 
आपके लिए, इन 31 वर्षों में आपकी सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि कौन सी है?
अनेक बार अनेक लोगों का मनोरंजन करने में सक्षम होना। इतना ही।


सर जवान के दिन पट्टी बांध के थिएटर जाना है क्या?
नहीं बेटा, जवान के दिन जवानी के जोश में थिएटर पे जाना है।
 
साथ में सिगरेट पीने चलोगे क्या शाहरुख सर?
मैं अपनी बुरी आदतें अकेले ही करता हूं।
 

शाहरुख सर, आप अपना खाली समय कैसे बिताते हैं?
कम से कम एक बच्चे के साथ रहने की कोशिश करता हूं। आमतौर पर उनके साथ लूडो खेलता हूं।
 
सर मेरे एक दोस्त को जवान में एक रोल चाहिए, उसके लिए मुझे क्या करना पड़ेगा?
प्यार से दोस्त को समझाना पड़ेगा की ऐसा नहीं होगा।
 
सर 57 की उम्र में इतने सारे एक्शन स्टंट करने का राज?
बहुत पेनकिलर खाना पड़ते है भाई।
 
सर छैया छैया गाने पर अमेरिका के वाइट हाउस में मोदी जी का स्वागत किया। आप इस बारे में क्या कहना चाहते हैं?
काश मैं इस पर डांस करने के लिए वहां होता, लेकिन मुझे लगता है कि वे ट्रेन को अंदर नहीं ले जाने देते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'फाइटर' में अनिल कपूर के शानदार प्रदर्शन का रितिक रोशन ने दिया हिंट