1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday arjun kapoor doesnt like this about his girlfriend malaika arora

38 साल के अर्जुन कपूर को 49 साल की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की ये बात नहीं है पसंद

Malaika Arora
happy birthday arjun kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका अक्सर अपने रिश्ते को लेकर छाए रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन मनाते हुए स्पॉट होते रहते है। अर्जुन और मलाइका की उम्र में भले ही उम्र का काफी फासला हो, लेकिन वह अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

अर्जुन कपूर की उम्र जहां 38 साल हो गई हैं। वहीं मलाइका अरोरा की उम्र 49 साल है। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर' में अर्जुन कपूर से शादी के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा था, हमारी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी और एक व्हाइट वेडिंग सेरेमनी होगी। मुझे शादी में Elie saab गाउन पहनना है।
 
मलाइका ने आगे कहा था, मेरी ब्राइड्समेड सिर्फ मेरी गर्लगैंग बनेगी और वाहबिज मेहता मेरी बेस्ट वुमन होंगी। मुझे ब्राइड्समेड का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद है।
 
अर्जुन के बारे में बात करते हुए मलाइका कहा था कि उनको लगता है कि मैं उनकी अच्छी फोटोज नहीं लेती, जबकि वो मेरी बेस्ट फोटोज क्लिक करते हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'कुत्ते' में नजर आए थे। अर्जुन के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह जल्द ही फिल्म 'लेडी किलर' में नजर आने वाले हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोरा का धमाकेदार डांस, 'छैंया-छैंया' पर लगाए ठुमके