1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. asim riaz claims sidharth shuklas bigg boss 13 win was planned

आसिम रियाज ने खोली 'बिग बॉस' की पोल, बोले- सिद्धार्थ शुक्ला को जानबूझकर बनाया...

asim riaz
सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अक्सर विवादों में घिरा रहता है। इस शो के हर सीजन को लेकर कोई न कोई विवाद सामने आ जाता है। हाल ही में 'बिग बॉस 16' खत्म हुआ है और इसके विनर एमसी स्टेन बने हैं। एमसी स्टेन के विनर बनने के बाद लोगों का कहना है कि मेकर्स ने उन्हें जानबूझकर विनर बनाया है। वे शो के डिजर्विंग विनर नहीं थे। बिग बॉस के विनर को लेकर पहली बार विवाद नहीं हुआ है।

 
दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के 'बिग बॉस 13' का विनर बनने के बाद भी विवाद हुआ था। आसिम रियाज 'बिग बॉस 13' के रनर अप रहे थे। उस समय भी कुछ लोग सिद्धार्थ शुक्ला की बजाय आसिम रियाज को शो का असली विनर बताते नजर आए थे। अब आसिम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की जीत को धांधली बताया है। 
 
आसिम रियाज ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बात की। आसिम ने बताया कि पहले उन्होंने बिग बॉस से रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद वे अपना बैग पैक कर घर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए थे। हालांकि, फिर दोबारा उन्हें शो से ऑफर आया और वे बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा बने।
 
बिग बॉस 13 के फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला से हारने के बारे में आसिम ने कहा, मेरे दौरान उन्होंने क्या किया? वो नहीं चाहते थे कि मैं जीतूं, हांजी भाई आज हम ऑनलाइन वोटिंग खोल देंगे 15 मिनट के लिए, जिताना है जिताओ जिसको। अरे यार, बस इतना कहो ना कि तुम मुझे जीतना नहीं चाहते, कोई बात नहीं। आपने इसे इतना स्पष्ट कर दिया कि लोगों को विश्वास करना पड़ा... लोगों का मानना पड़ा कि आपने जो कुछ भी किया था, उससे मैं संतुष्ट था।
 
बता दें हर साल बिग बॉस के मेकर्स पर यह आरोप लगते हैं कि शो में विनर पहले से स्क्रिप्टेड होता है। लोगों का कहना है कि बिग बॉस का विनर पहले से घोषित होता है और वो जिसे चाहते हैं उसे ही विनर बनाते हैं। बिग बॉस पर कई बार पक्षपात के आरोप लग चुके हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की 'हेरा फेरी 3' में यह एक्टर निभाएगा विलेन का किरदार!