1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. asia cup 2022 kl rahul gets out on first ball athiya shetty trolled

केएल राहुल के जीरो पर आउट होने पर ट्रोल हुईं अथिया शेट्टी, यूजर्स बोले- अब शादी कैंसिल

Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। लेकिन अथिया शेट्टी को अपने बॉयफ्रेंड की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इस मुकाबले में केएल राहुल पहली ही बॉल पर आउट हो गए। 

 
केएल राहुल के आउट होने पर यूजर्स भड़क गए और उन्होंने सारा गुस्सा उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी पर निकाल दिया। यूजर्स का यह मानना है कि केएल राहुल के आउट होने का जिम्मेदार आथिया शेट्टी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अथिया को जमकर ट्रोल कर रहे है और उनके फनी मिम्स शेयर कर रहे है। 


एक यूजर ने लिखा, 'सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी को बुलाया और सवाल करते हुए पूछा, बेटा, क्या आप राहुल के लिए पक्के हैं?' एक अन्य ने लिखा, सुनील शेट्टी- बोल पेंसिल। अथिया शेट्टी- पेंसिल... सुनील शेट्टी- तेरी शादी कैंसिल।
 


एक अन्य यूजर ने लिखा, 'केएल राहुल का क्रिकेट करियर काफी हद तक अथिया शेट्टी के एक्टिंग करियर की तरह बनता जा रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'अथिया शेट्टी देखो कोहली कैसे खेल रहा है।'
 


गौरतलब है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है। दोनों अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल भी कर चुके हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आती रहती हैं।
 
अगला लेख
डॉक्टर ने पूछी महिला की उम्र : देर तक हंसेंगे इस चुटकुले को पढ़कर