1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aryan khan removes his instagram dp after returning home to jail

जेल से बाहर आने के बाद आर्यन खान ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले किया यह काम

Aryan Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में करीब 28 दिन जेल में रहने के बाद 30 अक्टूबर को अपने घर लौट चुके हैं। आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए शाहरुख ने नामचीन वकीलों की फौज मैदान में उतार दी थी। 

 
आर्यन खान ने जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्रोफाइल फोटो डिलीट कर दी है। हालांकि उन्होंने अपना कोई पोस्ट डिलीट नहीं किया है। 
 
फैंस हैरान है कि आर्यन ने ऐसा क्यों किया। हालांकि आर्यन खान सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अब तक इंस्टाग्राम पर सिर्फ 24 पोस्ट शेयर किए हैं।
 
गौरतलब है कि आर्यन को 3 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में एनसीबी ने पकड़ा था। हालंकि आर्यन के पास किसी तरह की ड्रग्स बरामद नहीं हुई थी।
 
अगला लेख
ULLU के शो कड़ियां में नजर आएंगी शिल्पा शिंदे, सीबीआई ऑफिसर के रोल में दिखेंगी