1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhool bhulaiyaa 2 kartik aaryan kiara advani fun moment

भूल भुलैया 2 : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के बीच ऑनलाइन दिखी मज़ाकिया बातचीत

Bhool Bhulaiyaa
कार्तिक आर्यन के लिए यह साल बेहद धमाकेदार रहा है। अभिनेता हाल ही में बैक टू बैक शूटिंग में व्यस्त है और एक सेट से दूसरे सेट का रुख कर रहे हैं। कार्तिक फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं।

 
कार्तिक आर्यन अपने मजाकिया अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं और भूल भुलैया की सह-कलाकार कियारा आडवाणी के साथ उनका हैलोवीन वीक बेंटर निश्चित रूप से आपको लोटपोट कर देगा।
 
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना सेंस ऑफ ह्यूमर दिखाते हुए एक बूढ़े व्यक्ति के साथ क्लेपर थामे हुए अपनी एक तस्वीर अपलोड की थी। फोटो के लिए उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसने निश्चित रूप से सभी को हंसी से लोटपोट कर दिया है। 
 
उन्होंने लिखा, 'कियारा आडवाणी अपने हैलोवीन आउटफिट मेंल क्या डेडिकेटेड एक्ट्रेस हैं।' कियारा ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'हा हा हा, तुमने मेरा फिल्म का लुक रिवील क्यों किया।' इसका जवाब देते हुए कार्तिक ने लिखा, 'सबको पता चलना चाहिए कि तुम बूढ़ी हो रही हो।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक की कई फिल्में लाइन में हैं। वह धमाका, कैप्टन इंडिया फ्रेडी, भूल भुलैया 2 और शहजादा में नजर आएंगे।
 
अगला लेख
शिल्पा शेट्टी का डरावना लुक देखकर आप भी जाएंगे डर, देखिए वीडियो