5वीं बार पिता बने अरमान मलिक, पहली पत्नी पायल मलिक ने दिया चौथे बच्चे को जन्म
फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अरमान मलिक के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज गई है। अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक चौथी बार मां बन गई है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अरमान ने खुद सोशल मीडिया पर अस्पताल से तस्वीरें साझा कर फैंस को यह जानकारी दी।
अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अस्पाल के बेड पर लेटी पायल के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं।'
कृतिका मलिक ने न्यूबॉर्न बेबी की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि बेटा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेबी बिल्कुल जैद जैसा है।'
पायल मलिक इस बार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी उत्साहित थीं। उन्होंने व्लॉग में बताया था कि वह 24 मार्च को अपना दूसरा बड़ा मैटरनिटी शूट करवाने वाली थीं। पहले शूट में उन्होंने पुराने कपड़े पहने थे, लेकिन इस बार उन्होंने खास नए कपड़े मंगवाए थे। अफसोस कि शूट से पहले ही लेबर पेन शुरू हो गया और उनका यह अरमान अधूरा रह गया।
अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने साल 2011 में पायल संग शादी की थी। इसके बाद अरमान ने अपनी पहली पत्नी की बेस्टफ्रेंड कृतिका संग 2018 में शादी रचाई। अरमान की दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं।
पायल मलिक से अरमान के 4 बच्चे हैं— चिरायु, जुड़वां बच्चे (तूबा और अयान) और अब यह न्यूबॉर्न बेबी है। वहीं दूसरी पत्नी कृतिका से उनका एक बेटा जैद है। कुल मिलाकर अरमान अब 5 बच्चों के पिता बन चुके हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें