फ्लोरल कॉर्सेट ड्रेस में खुशी कपूर का ग्लैमरस अवतार, बोल्ड अदाओं से बढ़ाया तापमान
बॉलीवुड की यंग फैशन आइकन खुशी कपूर अपने हॉट एंड ग्लैमरस अवतार से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। खुशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में खुशी कपूर फ्लोरल प्रिंट कॉर्सेट मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट की खासियत इसकी ब्लैक लेस डिटेलिंग और बॉडीकॉन फिटिंग है, जो उनके टोन्ड फिगर को बसूबी फ्लॉन्ट कर रही हैं।
ड्रेस का कोर्सेट पैटर्न खुशी के लुक में एक स्ट्रक्चर्ड और हाई-फैशन अपील जोड़ रहा है। यह आउटफिट क्लासिक और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन मिश्रण है, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट को अलग पहचान देता है।
तस्वीरों में खुशी कपूर कभी कैमरे की ओर इंटेंस नजरों से देखती नजर आ रही हैं, तो कभी ऑफ-गार्ड पोज़ में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह मिरर के सामने अपनी खूबसूरती निहार रही हैं।
खुशी ने विंग्ड आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्लश के साथ अपने लुक को हाईलाइट किया है, जो उन्हें एक क्लासिक हॉलीवुड स्टार जैसा लुक दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वॉल्यूमिनस, साइड-पार्टेड वेवी हेयर लुक अपनाया है।
फैंस और फैशन लवर्स खुशी के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनके स्टाइल, ब्यूटी और कॉन्फिडेंस की सराहना करते नजर आ रहे हैं।
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से की थी। आखिणी बार वह फिल्म नादानियां भें दिखी थीं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk