Daily Horoscope
Thu, 26 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor, Varun Dhawan, Half Girlfriend

अर्जुन कपूर और वरुण धवन के बीच हाफ गर्लफ्रेंड को लेकर पंगा!

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और वरुण धवन को बचपन से ही बेहतरीन दोस्तों के रूप में जाना जाता है। फिल्ममेकर्स के बेटे होने पर दोनों ने समान जन्मदिन पार्टियां अटैंड की और लगभग एक ही दौर में बॉलीवुड में पारी शुरू की। 
 
कोई आश्चर्य नहीं कि दोनों को कई बार एक ही रोल के ऑफर मिल जाते हैं। मोहित सूरी की हॉफ गर्लफ्रेंड पहले वरुण धवन को ऑफर की गई थी। वरुण जिसे या तो डेट इश्यू या पसंद न आने के कारण नहीं कर सके। अर्जुन ने इस भूमिका को स्वीकार कर लिया और फिल्म अच्छी खासी चल भी गई। 
 
अब आता है कहानी में मोड़। ऐसा लगता है, वरुण धवन अपने करीबी मित्रों को कह रहे हैं कि वह खुश हैं कि उन्होंने हॉफ गर्लफ्रेंड नहीं की। उनकी इस तरह की बातचीत से अर्जुन कपूर नाराज हैं और इसे अपना अपमान समझ रहे हैं। यह बॉक्स ऑफिस का एक मोरल नियम है कि आपने अगर किसी फिल्म को रिजेक्ट किया है तो आप इस बारे में बात करते न फिरें। यह उन लोगों की बेइज्जती है जिन्होंने फिल्म की।