अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी के बेहद करीब थे। उनके गुजर जाने के 9 साल बाद भी वे उन्हें अक्सर याद करते रह। वहीं श्रीदेवी के साथ साथ अर्जुन का रिश्ता कभी अच्छा नहीं रहा था। लेकिन एक्ट्रेस के निधन के बाद अर्जुन ने बोनी कपूर की दूसरी फैमिली यानि जाह्नवी और खुशी का हर कदम पर साथ दिया और पिता बोनी को भी कंधा दिया।

एक्टर ने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्तों पर कहा, मेरी मां के साथ जो भी हुआ, बावजूद उसके उन्होंने मुझे हमेशा पिता के साथ खड़े रहने की सलाह दी। मेरे पिता को दोबारा प्यार हुआ। मैं इसका सम्मान करता हूं। क्योंकि प्यार बेहद खूबसूरत होता है। आज अगर 2021 में हम कहेंगे कि प्यार सिर्फ एक बार ही होता है तो ये बेहद बचकाना लगेगा।

बोनी कपूर की पहली शादी मोना से हुई थी। इस शादी में रहते हुए बोनी का श्रीदेवी संग अफेयर चला। बाद में पहली पत्नी को तलाक देकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। अब मोना इस दुनिया में नहीं हैं। अर्जुन अक्सर अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हैं।