सम्बंधित जानकारी
- कैटरीना पर दिल आने की बात कही आमिर ने, क्या कहेंगे सलमान?
- बत्ती गुल मीटर चालू का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन?
- अनूप जलोटा ने बिग बॉस का लालच देकर मुझसे शारीरिक संबंध बनाए, जसलीन हो गई थीं प्रेग्नेंट: मॉडल का दावा
- रणबीर-जॉन-राजकुमार की बॉक्स ऑफिस पर होगी जोरदार टक्कर
- एक ही दिन में सनी देओल के दो धमाके
सिंह इज़ किंग 2 में अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार से दूसरी फिल्म का सीक्वल छीना!
नमस्ते इंग्लैंड अर्जुन कपूर की उस फिल्म का नाम है जो 19 अक्टोबर को रिलीज हो रही है। यह 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है जो 2007 में रिलीज हुई थी और जिसमें अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ लीड रोल में थे।
इस फिल्म का सीक्वल निर्माता-निर्देशक विपुल शाह, अक्षय के साथ ही बनाना चाहते थे , लेकिन अक्षय इस बात को लगातार टालते रहे। आखिरकार विपुल समझ गए कि अक्षय उनकी यह फिल्म करना नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ यह फिल्म बना ली है।
अर्जुन के साथ विपुल की अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। अर्जुन के काम से विपुल खुश भी हैं और इसी वजह से वे अर्जुन के साथ अपनी दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं।
विपुल अपनी सुपरहिट फिल्म 'सिंह इज़ किंग' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। सिंह इज़ किंग 2 में अक्षय की जगह अर्जुन नजर आएंगे। सूत्रों ने अनुसार विपुल ने स्टोरी आइडिया अर्जुन को बताया है जो उन्हें पसंद आया है।
यदि यह फिल्म अर्जुन करते हैं तो उन्होंने अक्षय से दूसरी हिट फिल्म का सीक्वल छीन लिया है।
