1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor, Namaste England, Box Office, Flop

बढ़े हुए वजन और फ्लॉप फिल्म ने दिया अर्जुन कपूर को जोरदार झटका

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई है। पहले शो से ही दर्शकों ने फैसला सुना दिया कि उन्हें इस फिल्म को देखने में कोई रूचि नहीं है। फिल्म के ट्रेलर को मिले ठंडे रिस्पांस ने ही इशारा कर दिया था और भांपने वालों ने भांप लिया था कि इस फिल्म को बहुत कम आंखें मिलेंगी। 
 
नमस्ते इंग्लैंड के साथ ही बधाई हो रिलीज हुई थी। कहा तो ये जा रहा था कि दोनों फिल्म में अच्छी टक्कर होगी, लेकिन इस टक्कर से धमाका तो दूर चिंगारी तक नहीं निकली। बधाई हो ने ऐसी बढ़त बनाई कि दर्शकों ने नमस्ते इंग्लैंड से ही नमस्ते कर लिया। 
 
फिल्म की असफलता ने अर्जुन कपूर को जोरदार झटका दिया है। उनके स्टारडम को करारी चोट पहुंची है। अर्जुन के साथ वाले हीरो, वरुण धवन, रणवीर सिंह, जहां ब्लॉकबस्टर मूवीज़ लगातार दे रहे हैं वहीं अर्जुन कपूर उनसे बहुत पिछड़ गए हैं। यही कारण है कि अब फिल्म निर्माता अर्जुन के बजाय इन हीरो को लेकर फिल्म बनाना पसंद कर रहे हैं। 
 
जिन्होंने नमस्ते इंग्लैंड देखी है वे इस बात को समझते हैं कि अर्जुन इस फिल्म में मोटे नजर आएं। वे शेप में नहीं दिखे। उनका बढ़ा हुआ वजन फिल्म देखते समय अखरता है। उनकी एक्टिंग भी प्रभावित नहीं करती। अर्जुन ने बेमन से अपना काम किया है। 
 
जरूरत है अर्जुन को वजन घटाने और सही फिल्म को चुनने की। तभी वे स्टार्स की दौड़ में बने रहेंगे।
अगला लेख
बधाई हो का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला वीकेंड?