बी-टाउन की नई इंटरनेट सेंसेशन बनीं अरियाना चौधरी, किलर एक्सप्रेशंस से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा
बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपनी पहली ही फिल्म 'परदेस' से देश का दिल जीत लिया था। अब उनकी बेटी अरियाना चौधरी अपनी खूबसूरती और शालीनता से वही इतिहास दोहराती नजर आ रही हैं। 19 साल की अरियाना हाल ही में अपनी मां के साथ एक इवेंट में स्पॉट हुईं।
इस इवेंट से आरियाना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनके 'गर्ल-नेक्स्ट-डोर' लुक और स्टाइलिश अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अरियाना भारी कढ़ाई वाले लॉन्ग आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अरियाना की सबसे खास बात उनके चेहरे के भाव एक्सप्रेशन हैं। उनकी मासूमियत और कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास उनकी माँ महिमा चौधरी की याद दिलाता है। उनके पास एक नेचुरल ग्लो है और उनके एक्सप्रेशंस में एक ठहराव नजर आता है, जो अक्सर अनुभवी एक्टर्स में देखा जाता है।
अरियाना की 'डिंपल वाली मुस्कान' इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। अरियाना के हेयरस्टाइल ने भी फैशन फ्रीक्स का ध्यान खींचा है। वह अक्सर अपने लंबे और घने बालों को ओपन रखती हैं, जिसमें हल्के वेव्स या सॉफ्ट कर्ल्स होते हैं।
जहां आज के स्टार किड्स अक्सर बहुत लाउड मेकअप या रिवीलिंग फैशन को चुनते हैं, वहीं अरियाना का मेकअप और स्टाइल काफी मिनिमल और सोबर रहता है। हल्का मस्कारा, न्यूड लिपस्टिक और ग्लोइंग स्किन उनके सिग्नेचर लुक का हिस्सा हैं।
अरियाना चौधरी ने अभी से अपनी एक अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। उनके वायरल वीडियो और तस्वीरें गवाह हैं कि वह सिर्फ अपनी मां की परछाई नहीं हैं, बल्कि उनका अपना एक अनूठा स्टाइल और व्यक्तित्व है। फैंस अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि क्या वह भी अपनी मां की तरह बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाएंगी।